Patna

नॉनवेज पार्टी के दौरान तबीयत बिगड़ने से चार दोस्तों की मौत; बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन जाम 

पटना के बाढ़ अनुमंडल थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में कथित तौर पर शराब पार्टी के बाद चार युवकों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. देखते ही देखते चारों बेहोश हो गये. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि, इलाज के दौरान चारों की मौत हो गयी. मौत की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने बख्तियारपुर मोकामा फोर लेन को जामकर हंगामा करने लगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यहीं कर रहे थे पार्टी, शराब बरामद

शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, चारों युवक दोस्त थे और शराब पार्टी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. इसके बाद सभी बेहोश हो गये. बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि चारों की हालत बेहद गंभीर थी. ग्रामीणों ने डॉक्टरों को बताया कि युवकों ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

 

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन को जाम करते लोग

मौत के बाद फोरलेन पर हंगामा, वाहनों की लगी कतार

चारों युवकों की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया. इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसडीएम और ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया.

 

एंबुलेंस में रखे गये शव

हंगामे के दौरान बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर चारों युवकों के शव एंबुलेंस में रखे गये थे. सड़क जाम होने से फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवकों ने वास्तव में किस पदार्थ का सेवन किया था और उनकी मौत किस वजह से हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

 

मौके पर पहुंचे एसडीएम और ग्रामीण एसपी

घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही बाढ़ अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीएम और ग्रामीण एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने लोगों से सड़क जाम समाप्त करने की अपील की.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *