Samastipur

समस्तीपुर जिले में अभया ब्रिगेड के लिए 20 स्कूटी दिए गए

समस्तीपुर .छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की निगरानी अब और मजबूत होगी। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले में अभया ब्रिगेड के लिए 20 स्कूटी और पुलिस जवानों के लिए 10 बाइक उपलब्ध कराई गई हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बता दें कि मुख्यमंत्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दोपहिया वाहनों को पुलिस के उपयोग के लिए रवाना किया गया। नए वाहनों के मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को शिक्षण संस्थानों और छात्राओं के आने-जाने वाले इलाकों में नियमित गश्त करने में सहूलियत होगी। पुलिस का विशेष फोकस स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास रहेगा, जहां बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने आती हैं। इन संस्थानों से जुड़े रास्तों और आसपास के इलाकों में भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। छेड़छाड़ और महिलाओं से होने वाली अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखना अभया ब्रिगेड की प्राथमिकता होगी।

 

जिले में 40 सैप के जवानों की भी पोस्टिंग हुई है। अभी सैप के जवान पुलिस लाइन में योगदान कर चुके हैं। आवश्यकता अनुसार उनसे विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए किया जाएगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने दिसंबर 2025 में अभया ब्रिगेड के गठन की घोषणा की थी। उस समय तत्कालीन गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि स्कूलों और कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे। इसके तहत पुलिस थानों में अभया ब्रिगेड की यूनिट गठित की गई है। पुलिस की योजना के मुताबिक, प्रत्येक थाना क्षेत्र में अभया ब्रिगेड की एक यूनिट बनाई गई है। इसका नेतृत्व महिला सब-इंस्पेक्टर करती हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *