Vaishali

सीआरपीएफ जवान का ड्यूटी पर निधन,हसनपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

वैशाली के पौनी हसनपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान सुधीर कुमार (42) का गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे सीआरपीएफ की 48वीं बटालियन में तैनात थे। 26 अगस्त को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

10 वर्ष पहले जॉइन की थी सीआरपीएफ

 

सुधीर कुमार ने लगभग 10 वर्ष पहले सीआरपीएफ में नौकरी जॉइन की थी। चार-पांच महीने पहले ही वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए थे। उनके पिता स्वर्गीय सोना सिंह थे। सुधीर छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं।27 अगस्त की रात सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पौनी हसनपुर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया।

लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी

इसके बाद पार्थिव शरीर को हाजीपुर के कोनहारा घाट ले जाया गया। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।इस दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान की मौत से पौनी हसनपुर गांव में शोक की लहर है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।