दलसिंहसराय के बंबैया हरलाल पंचायत सचिव ने वेंडर खेसारी झा के ऊपर करवाया प्राथमिकी दर्ज
दलसिंहसराय,प्रखंड के बंबैया हरलाल के पंचायत सचिव बांका जिले के चांदपुर निवासी अंकित कुमार ने वेंडर के ऊपर दलसिंहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में पंचायत सचिव ने कहा है कि पंचायत के मुखिया खरारी झा से वेंडर का कार्य लेते हैं.उक्त वेंडर कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही भुगतान का दवाब बनाता है.
भुगतान नहीं होने पर गाली एवं जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पंचायत सचिव ने कहा है कि इससे वे डरे हुए हैं तथा अपनी जान पर खतरा समझते हैं.आवेदन में खरारी झा के अलावे उनके कुछ सहयोगी को आरोपित कर कार्रवाई का पंस ने अनुरोध किया है.
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ईरशाद आलम ने बताया कि पंस के आवेदन पर बीएनएस एवं अनुसूचित जाति अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की विशेष छानबीन कर रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
