Samastipur

समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार में 1 सितंबर तक भारी बारिश के आसार,कई जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

Bihar Weather Update: शुक्रवार को झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत

शुक्रवार को भारी उमस और चिलचिलाती गर्मी के बीच दोपहर के समय मुजफ्फरपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई. इस दौरान शहर में एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिला. कहीं तेज झमाझम बारिश हुई तो कहीं महज हल्की बौछारें ही पड़ीं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

तापमान में आएगी गिरावट, चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस अवधि में 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. बारिश और तेज हवाओं के इस असर से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी.

 

किसानों के चेहरे पर लौटी उम्मीद

मौसम में आए इस बदलाव और आगामी बारिश के पूर्वानुमान से कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी. रोपे गए धान के फसलों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर भी राहत की उम्मीद जग गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *