Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:फूल-पत्तियों से सजी रंगोलियों में दिखी ओणम की छटा, सेंट मेरीस स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर. ओणम पर्व की सांस्कृतिक छटा से सेंट मेरीस इंग्लिश स्कूल, बाजिदपुर का परिसर रंगों और फूलों से खिल उठा। बुधवार को पर्व के अवसर पर विद्यालय में ओणम रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से मनमोहक रंगोलियां सजाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

आकर्षक रंगोलियों ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में हिस्सा लिया। किसी ने फूलों की पंखुड़ियों को आकर्षक आकार दिया तो किसी ने पत्तियों और प्राकृतिक रंगों के संयोजन से ओणम की पारंपरिक भावना को उकेरा। रंगोली तैयार करने के दौरान विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, टीमवर्क, कलात्मक कौशल और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता साफ नजर आई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रंगोली की रचनात्मकता, विषय-वस्तु, सौंदर्य, स्वच्छता, प्रस्तुति और प्राकृतिक सामग्री के बेहतर इस्तेमाल के आधार पर किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिजी थॉमस ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। विद्यालय के निदेशक थॉमस के. ए. ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों को आगे भी इस तरह की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

कार्यक्रम में शिक्षक राजीव सिंह, स्वास्तिक कुमार, नन्दन कुमार, बिनॉय के. ए., मनीष कुमार, रौशन कुमार, सुन्दरेश्वर कुमार, मंजीता कुमारी, हिना कुमारी, करिश्मा कुमारी, अंशू कुमारी एवं रश्मी कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

ओणम रंगोली प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। फूलों और पत्तियों से बनी रंगोलियों ने न केवल ओणम की सुंदरता को जीवंत किया, बल्कि विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और सामूहिक सहभागिता की तस्वीर भी प्रस्तुत की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *