समस्तीपुर में जमीन के लिए महिला की हत्या, सिर पर चाकू से वार का निशान
समस्तीपुर ।खानपुर थाना क्षेत्र के कानूबिशनपुर गांव में तीन धुर जमीन के विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया। घटना सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अजीत पोद्दार की पत्नी मीना देवी (33 वर्ष )के रूप में की गई है। परिजनों की माने तो एक पड़ोसी ने ही जमीन की विवाद को लेकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी है।
बताया गया कि महिला के शरीर पर पर चाकू से भी वार किए जाने का निशान है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। घटना को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। मृतका के पति अजीत पोद्दार कि माने तो कि वह पिछले कई वर्षों से परदेश में रहकर परिवार की भरण-पोषण के लिए मजदूरी करता है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह घर पैसे भी भेजते रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करीब तीन धुर जमीन को लेकर परिवार का पड़ोसी के साथ विवाद था। आशंका जताई गई कि जमीनी विवाद के कारण ही हत्या कर दी गई है। हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है, और महिला की हत्या क्यों की गई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
^महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही जानकारी मिल पाएगा। जांच की जा रही है। – शिवपूजन कुमार, थानाध्यक्ष खानपुर
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
