Dalsinghsarai

बाया नदी में उफान से मध्य विद्यालय मऊ दियारा में घुसा पानी,पठन-पाठन हुआ बंद

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर.बाया नदी का बढ़ता पानी अब दियारा इलाके में बाढ़ के हालात का साफ संकेत देने लगा है। जलवृद्धि के कारण प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा में बाया नदी का पानी प्रवेश कर गया है, स्कूल परिसर और वर्ग कक्षों में पानी भर जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन विद्यालय में पठन-पाठन बंद रखने का आदेश दिया है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा की सहायक बाया नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पानी निचले इलाकों की ओर तेजी से फैलने लगा है। दियारा क्षेत्र के कई घरों और खेतों में पानी प्रवेश कर गया है, जबकि निचली जमीन पर लगी फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। पानी का फैलाव बढ़ने के साथ ही प्रखंड के चार पंचायतों के दियारा इलाके में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा के परिसर और वर्ग कक्षों में पानी भरने के बाद जिला प्रशासन ने पठन-पाठन बंद रखने का आदेश दिया है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन के अनुसार, विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

 

खेतों में घुसा पानी, फसल नष्ट, किसानों में बढ़ी चिंता बाया नदी के किनारे स्थित खेतों में पानी फैलने से फसल जलमग्न हो चुके हैं, जबकि अन्य निचले खेतों में भी तेजी से पानी पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेती पर निर्भर परिवारों के सामने संभावित आर्थिक नुकसान की चिंता भी बढ़ने लगी है। वहीं पानी फैलने से पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए ग्रामीण सूखे चारे की व्यवस्था करने और उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए हैं। बढ़ते पानी के बीच कई पशुपालक मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *