Samastipur

विभूतिपुर में पति-पत्नी की हत्या मामले में डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे,डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा डीह, वार्ड संख्या-11 में एक घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बंगाली दास और उनकी 65 वर्षीय पत्नी धनमा देवी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह और डीआईजी मनोज कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और जांच का निर्देश दिया।

 

पुलिस जांच में डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। खोजी कुत्तों को घटनास्थल के आसपास घुमाकर सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल, पति-पत्नी की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस चोरी, पुरानी दुश्मनी या किसी अन्य विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

इन सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *