Begusarai

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:मां बोली- दामाद मेरी बेटी को बेल्ट से पीटता था..

बेगूसराय में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान नयागांव निवासी वैभव कुमार की पत्नी रिचा भारती (26) के रूप में हुई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की मां नमिता देनी ने ससुराल वालों पर दहेज और पैसों के लिए प्रताड़ित ना व हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि दामाद सट्टेबाजी, ऑनलाइन गेमिंग और जुए की लत का शिकार है। इसके अलावा वह अवैध धंधों में भी संलिप्त था।इन गलत आदतों की भरपाई के लिए मेरी बेटी से वह लगातार मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। पहले भी कभी 2 लाख तो कभी 4 लाख रुपए की मांग की जाती थी, जिसे परिजन किसी तरह पूरा करते थे। दो दिन पहले उसने 5 लाख रुपए की मांग की थी।

 

‘बेटी को बेल्ट से पीटा गया’

 

नमिता देवी ने आगे कहा कि जानकारी मिलने के बाद मायके से लोग पहुंचे, तो रिचा का शव मिला। मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि रिचा को बेल्ट से बेदर्दी से पीटा गया था। उसकी पूरी पीठ पर बेल्ट से मारने के गहरे काले दाग बने हुए हैं। गले पर फांसी और फंदे के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।ससुराल वालों ने साजिश के तहत बेल्ट और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पति, सास रिंकू देवी, ससुर राम विनोद और ननद नेहा कुमारी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

ससुराल वाले अस्पताल से भाग गए

 

पड़ोसियों के माध्यम से मायके वालों को घटना की सूचना मिली। मायके पक्ष से लोगों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुसराल वाले वहां से निकल चुके थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *