Begusarai

बेगूसराय में हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा मंहगा:2 आरोपी कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

बेगूसराय में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन और रील बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में नामजद समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसपी मनीष ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मामले का सत्यापन करने के बाद जिला आसूचना इकाई (DIU), चीता बल और नयागांव थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नयागांव थाना क्षेत्र के मथार गांव वार्ड नंबर-8 निवासी मुन्ना कुमार और श्रीलाल यादव के पुत्र कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वायरल वीडियो में हथियार के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के पास से 1 देसी कट्टा, 5 गोली और 1 बाइक जब्त की गई है।

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

 

दूसरी कार्रवाई बलिया थाना क्षेत्र में हुई है। यहां गश्ती के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दो व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध हथियार और गोलियों का प्रदर्शन करते हुए फोटो-वीडियो वायरल कर रहे हैं। सत्यापन के दौरान एक आरोपी की पहचान नौरंगा गांव के रहने वाले सुदामा चौधरी के रूप में हुई है।एसपी ने बताया कि दूसरा आरोपी भी नौरंगा का ही रहने वाला है। इस मामले में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के बयान के आधार पर बलिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी और दूसरे अज्ञात की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।

आम जनता से एसपी की अपील

एसपी मनीष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना गैर-कानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सूचना देने के लिए बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-9031828303 या डायल-112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *