Patna

कांवर पर लालटेन,आरजेडी का झंडा और तिरंगा, कांवरिया बना चर्चा का विषय

पटना.गया जी से देवघर तक हजारों कांवड़ियों की भीड़ में एक ऐसा कांवड़िया नजर आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सफेद कपड़े, शरीर पर लालटेन और तेजस्वी यादव की तस्वीर… कांवड़ पर आरजेडी का चुनाव चिह्न और झंडा, साथ में तिरंगा. यह नजारा देखने के बाद हर किसी की नजर इस युवक पर टिक गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कौन हैं कांवड़िया सूरज यादव

दरअसल, यह युवक गया जी के बड़की डेल्हा का रहने वाला सूरज यादव है. सूरज खुद को आरजेडी नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव का जबरदस्त प्रशंसक बताता है.करीब दो साल से वह लगातार देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहा है, लेकिन इस बार उसकी कांवड़ यात्रा कुछ खास है.

 

कांवड़ यात्रा का विशेष अंदाज

सूरज ने सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है. टी-शर्ट पर तेजस्वी यादव की तस्वीर और लालटेन का निशान है. वहीं उसकी कांवड़ पर आगे-पीछे लालटेन, आरजेडी का चुनाव चिह्न और पार्टी का झंडा लगा हुआ है. इसके साथ ही उसने कांवड़ पर तिरंगा भी लगाया है.दोनों तरफ पीतल के बर्तनों में पवित्र गंगाजल लेकर सूरज देवघर की ओर बढ़ रहा है. कांवड़ियों की भीड़ में उसका यह अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

रोजगार और सरकार बनाने की कामना

सूरज का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से सिर्फ एक ही कामना करता है कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बने और युवाओं को रोजगार मिले. सूरज बताता है कि मैं लालू जी और तेजस्वी यादव का जबरदस्त फैन हूं.तेजस्वी जी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी. इसी बात से प्रभावित होकर मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि जल्द तेजस्वी यादव की सरकार बने और लोगों को रोजगार मिले.सूरज की एक और इच्छा है कि वह लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलना चाहता है. हालांकि, उसका कहना है कि वह बिना बुलाए उनके घर नहीं जाएगा. अगर लालू जी और तेजस्वी जी हमें बुलाएंगे तो मैं जरूर जाऊंगा और उनसे आशीर्वाद लूंगा.

 

 

लेकिन बिना बुलाए मैं उनके घर नहीं जाऊंगा. अब सूरज की यह अनोखी कांवड़ यात्रा राजनीतिक आस्था है, व्यक्तिगत पसंद है या अपने नेता के प्रति जुनून, यह तो वही जाने. लेकिन कांवड़ियों की भीड़ में लालटेन से सजी यह कांवड़ और तिरंगे के साथ चल रहा यह युवक जरूर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सूरज की प्रार्थना क्या रंग लाती है, यह आने वाला वक्त बताएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *