Samastipur

मोबाइल चोरी के आरोपी लड़के को पकड़कर भीड़ ने पीटा:भर्ती 

समस्तीपुर.सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर हाट में मंगलवार शाम मोबाइल चोरी के आरोप में एक लड़के को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर सरायरंजन पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को भीड़ से छुड़ाकर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, भगवतपुर चौक पर स्टेशनरी दुकान चलाने वाले दीपू कुमार शाम को सब्जी खरीदने हाट पहुंचे थे। इसी दौरान एक लड़के ने उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल निकाल लिया।

 

आरोप है कि लड़के मोबाइल को अपने झोले में रखकर भागने लगा, जिस पर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।पुलिस ने लड़के को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लड़के ने अपना नाम अंशु कुमार, पिता गोविंद सदा बताया है और वह समस्तीपुर बस स्टैंड के आसपास का रहने वाला है।

 

पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह किसी व्यक्ति के अधीन काम करता है और उसे वेतन मिलता है। पुलिस उसके बताए पते और इस दावे का सत्यापन कर रही है।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल चोरी की इस घटना में वह अकेला शामिल था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हैं। इलाज के बाद पुलिस लड़के का बयान दर्ज करेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *