Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अजनौल पंचायत में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन, 55 आवेदन प्राप्त

दलसिंहसराय,प्रखंड के अजनौल पंचायत के प्रांगण में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था.शिविर के दौरान मुखिया दिलीप कुमार माहतो ने सभी अधिकारियों को चादर, पाग, बुके, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया.शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.उनके साथ पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार,कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संदीप कुमार,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. चंद्रवेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका)ओम भारती, मत्स्य विकास अधिकारी सिमरन कुमारी, कनीय अभियंता पीएचईडी माधवी कुमारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थी.शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए.

 

 

सबसे अधिक आवेदन वृद्धा/विधवा पेंशन योजना, स्ट्रीट लाइट और पीएचईडी नल-जल योजना से संबंधित आए.सभी विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत कर्मियों ने अपनी भागीदारी निभाई.पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *