एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन,टाउन क्लब बॉयस ने वुमेंस को 3-2 से हराया
दलसिंहसराय,शहर के सीएच स्कूल मैदान में टाउन क्लब दलसिंहसराय की ओर से बॉयस एवं वुमेंस टाउन क्लब के बीच स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर एकदिवसीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.रोमांचक मुकाबले में टाउन क्लब बॉयस ने वुमेंस टीम को 3-2 से पराजित किया.मैच का उद्घाटन दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार ने किया.उनके साथ थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम,बिजली एसडीओ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन,बीडीओ मनीष कुमार,
चंदन प्रसाद,राजेश श्रीवास्तव एवं कोच मुकेश कुमार भी मौजूद थे.सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई.
मैच में रेफरी के रूप में विद्यानंद
एंव गोलकीपर वुमेंस की ओर से मुस्कान एंव बॉयस की ओर प्रियंश थे.दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया.दर्शकों ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया.कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित करते हुए बधाई दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
