Samastipur

मोहिउद्दीन नगर में करंट लगने से चाय दुकानदार की मौत

समस्तीपुर।मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-12 में घरेलू बिजली का करंट लगने से एक चाय दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार (पिता उमेश महतो) के रूप में हुई है। वह मदुदाबाद में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब चंदन कुमार अपने घर में टूटे हुए बिजली के तार को जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बिजली का तेज करंट लगा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।

 

परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीन नगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया।

 

चंदन कुमार के दो छोटे पुत्र हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा दुख है।

 

घटना की सूचना मोहिउद्दीन नगर पुलिस को भी दी गई। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली थी। हालांकि, मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

 

इस घटना से स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से उन्हें उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *