Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में संत कबीर हॉस्पिटल ने निकाली तिरंगा यात्रा:किया नगर भ्रमण 

दलसिंहसराय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत कबीर हॉस्पिटल की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अस्पताल के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने पूरे दलसिंहसराय नगर का भ्रमण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डॉ. आरके शाह के नेतृत्व में निकली यात्रा

 

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डॉ. आरके शाह ने किया। यात्रा के दौरान अस्पताल के कर्मचारी और अन्य प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। नगर में जगह-जगह यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एकता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

 

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से दलसिंहसराय का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!