Samastipur

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे एलाइनमेंट में बदलाव का विरोध, NH किया जाम

समस्तीपुर के सरायरंजन से गुजरने वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदले जाने के विरोध में मुसरीघरारी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर दिया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट के आधार पर ही सड़क निर्माण कराने की मांग की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि जब स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराया गया था, तब सरायरंजन बाजार के अलावा केएसआर कॉलेज भी सड़क की जद में नहीं आ रहा था, लेकिन नए एलाइनमेंट में 48 से 53 किलोमीटर के बीच सड़क को घुमावदार आकृति दे दी गई है। एलाइनमेंट टेढ़ा होने के साथ ही अब सरायरंजन बाजार, कंकालीपुर और झखड़ा गांव में करीब 150 घरों के अलावा कई दुकानों को भी तोड़ना पड़ेगा।बदले हुए एलाइनमेंट के कारण करीब 50 साल पुराने केएसआर महाविद्यालय परिसर के भी दो हिस्सों में बंट जाने की स्थिति बन गई है। कॉलेज भवन के एक बड़े हिस्से को भी तोड़ने का प्रस्ताव है।

 

इससे कॉलेज का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। वर्तमान में इस कॉलेज में करीब 1600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में कॉलेज भवन के प्रभावित होने से उनके सामने पढ़ाई जारी रखने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।प्रदर्शन में शामिल समाजसेवी रंजीत निर्गुणी ने कहा कि कि एक्सप्रेसवे के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी की गई है। घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीच से सड़क निकालते हुए सरायरंजन बाजार के सैकड़ों परिवारों को विस्थापित किया जा रहा है। कॉलेज की फील्ड और कुछ भवन को भी तोड़ने का प्रस्ताव है।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एजेंसी की ओर से तैयार किए गए प्रारंभिक एलाइनमेंट में सड़क कंकालीपुर और छपरा के दक्षिणी इलाके से होते हुए धनहर चौर के रास्ते निकलनी थी। इस मार्ग में आबादी और महत्वपूर्ण संस्थानों को अपेक्षाकृत कम नुकसान होता था। इसके बावजूद एलाइनमेंट में बदलाव कर घनी आबादी और केएसआर कॉलेज को इसकी जद में ला दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!