Samastipur

समस्तीपुर:2 साल पुराने हत्या कांड का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट बाजार में दो वर्ष पूर्व हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

Samastipur News: घर से बुलाकर जहर देने का आरोप

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी शाहजहां खातून ने बताया कि यह मामला 7 मई 2024 की दोपहर का है. उनके पति मो. हसन अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपी संगीता खातून वहां पहुंची और उन्हें बुलाकर अपने साथ ले गई.काफी खोजबीन के बाद पत्नी ने अपने पति को कुछ लोगों के साथ देखा. उसी शाम करीब 7 बजे उनके पति मो. हसन को बेहद अचेत अवस्था में घर लाया गया. पत्नी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर उनके पति को खाने-पीने की वस्तु में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे इलाज और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई.

 

तीन नामजद आरोपी भेजे गए जेल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभूतिपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर सह अनुसंधानकर्ता अरशद इमाम अंसारी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की. पुलिस टीम ने मामले में नामजद तीन मुख्य आरोपियों—मो. शहजाद, मो. शहादत और संगीता खातून को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया. कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है.

 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष: मामले की पुष्टि करते हुए विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि दो वर्ष पुराने इस हत्या कांड में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!