Dalsinghsarai

दलसिंहसराय थाना के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन,दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

दलसिंहसराय,कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर की ओर से दलसिंहसराय थाना के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत सरदार गंज चौराहा से विशाल जुलूस के साथ हुई.जुलूस गुदरी रोड एवं थाना रोड होते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करता हुए अंचल परिसर स्थित धरना स्थल पहुंचा, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.अध्यक्षता रामसेवक राय ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने अशोक कुमार के साथ कथित बर्बर पिटाई करने वाले दरोगा नईम अंसारी एवं चौकीदार उमेश पासवान के तत्काल निलंबन की मांग की.उन्होंने केवटा पंचायत के कागपुर निवासी अजित कुमार के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विधानसभा में भी आवाज उठाने की बात कही.मुख्य मांगो में

अशोक कुमार की पिटाई में संलिप्त पुलिसकर्मियों का निलंबन करने,अजित कुमार के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी करने,सुनील पोद्दार द्वारा दिए गए आवेदन पर निष्पक्ष कार्रवाई करने,केवटा की पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर जवाबदेही तय करने की मांग रखी.

सभा को राज्य कमिटी सदस्य नीलम देवी, जिला सचिव मंडल सदस्य विधान चंद्र,दिनेश पासवान, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, रंजीत राय, रामनाथ महतो, रामबालक राय, नरेश दास सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है,और पुलिस की कार्यशैली आम लोगों में भय एवं आक्रोश का कारण बन रही है.

 

 

पार्टी ने चेतावनी दी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और लंबित मामलों में न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.कार्यक्रम में अरविंद राय, रामएकबाल दास, अर्जुन राय, खदेरन पासवान, अमरकांत कुशवाहा, सुनील सिंह, शंभु पासवान, रामबरन सहनी, श्याम शाह, राजकुमार राम, अशोक महतो, श्रवण शाह, साबिता देवी, छात्र नेता कुन्दन यादव, नवनित कुमार, दीपक कुमार, कुन्दन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!