Patna

मुझे खुद 6 महीने तक वेतन नहीं मिला था:तेजस्वी यादव

पटना.राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर कंगाली की ओर बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें खुद पांच से छह महीने तक वेतन नहीं मिला था। जब मीडिया के सामने इस मुद्दे को उठाया गया, तब वेतन मिलना शुरू हुआ। राज्य के मंत्रियों और विधायकों को भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। तेजस्वी ने तंज कसा कि सरकार के सामने अब वेतन का मुद्दा भी चर्चा का विषय बन गया है। यह स्थिति बताती है कि राज्य के खजाने की हालत कैसी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। पेंशन भुगतान को लेकर भी सवाल उठाया। कहा- अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारियों को भुगतान में परेशानी हो रही है। ठेकेदारों के भुगतान को लेकर गंभीर संकट है। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षकों के वेतन का भी मामला सामने आ रहा है। ऐसी स्थिति राज्य की आर्थिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों के भुगतान को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, तो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की स्थिति क्या होगी। ये सब कोई समझ रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!