मजदूर हूं, वाइफ को पढ़ा-लिखाकर होमगार्ड जवान बनाया’:थाने के ड्राइवर संग लिव-इन रिलेशन है
दरभंगा.मैं पेशे से मजदूर हूं। पढ़ा-लिखाकर अपनी पत्नी को होमगार्ड की नौकरी दिलाई। मैंने सोचा कि पत्नी की सरकारी नौकरी लग जाएगी तो हमारे बेटे की अच्छी परवरिश हो पाएगी, उसकी पढ़ाई अच्छे से होगी, लेकिन पत्नी अब धमकी देती है कि मेरे थाना के आस-पास आने की भी कोशिश की तो हत्या करा दूंगी। अपने प्रेमी से शादी कर उसके साथ रहूंगी।’दरभंगा के कमतौल इलाके के रहने वाले 30 साल के एक शख्स ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को दिए गए आवेदन में 24 साल की अपनी होमगार्ड पत्नी पर ये आरोप लगाए हैं। शख्स के आरोपों को लेकर सिटी एसपी अशोक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।हालांकि, शख्स के आरोपों को लेकर उसकी होमगार्ड पत्नी का कहना है कि ये पति-पत्नी के बीच की बात है। पति की ओर से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे हैं।
उसने कहा कि मैं घर से बाहर जाकर नौकरी करती हूं, इसलिए मेरे पति को गांव के लोगों ने भड़का दिया है, इसी कारण वे ऐसा बयान दे रहे हैं। महिला का कहना है कि मेरा किसी के साथ अवैध संबंध नहीं है और मैं अपने ससुराल में अपने पति और बच्चे के साथ रह रही हूं।
पति की ओर से लगाए गए अवैध संबंध के आरोपों को महिला होमगार्ड जवान ने झूठा बताया है।दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को 6 अगस्त को दिए गए लिखित आवेदन में कमतौल के रहने वाले शख्स ने बताया कि मेरी पत्नी पुलिस लाइन में पोस्टेड है। इससे पहले उसकी पोस्टिंग सबसे पहले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना और फिर मब्बी थाना में थी।
शख्स ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी ने मुझे और अपने इकलौते 6 साल के बेटे को छोड़कर मब्बी थाना के प्राइवेट ड्राइवर के साथ लिव इन में रह रही है। शिकायतकर्ता पति के मुताबिक, मेरी शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि मैं पढ़ाई-लिखाई करके हमारे भविष्य के लिए कुछ करना चाहती हूं। मैंने बिना किसी से पूछे पत्नी की पढ़ाई में मदद की। मेहनत मजदूरी करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई।
‘पत्नी मुझसे और 6 साल के बेटे से बात तक नहीं करती’
शख्स ने आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी होमगार्ड के पद पर साल 2025 में बहाल हुई थी। मब्बी थाना में पोस्टिंग के दौरान ही मेरी पत्नी थाना के ड्राइवर के संपर्क में आई। थाना के ड्राइवर ने मेरी पत्नी को बहका कर अपने साथ रख लिया। ड्राइवर के भड़काने पर मेरी पत्नी मुझसे और मेरे 6 साल के बेटे से बात भी नहीं करती।शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे पहले मेरी पत्नी जब मेरे घर के सदस्यों के काफी दबाव पर आई तो मेरे और मेरे बेटे से मारपीट की। हम दोनों को गालियां भी दी। मुझे आशंका है कि मेरी पत्नी को ड्राइवर ने बहला-फुसला कर अपने कब्जे में रख कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है और आर्थिक फायदा ले रहा है।
शिकायतकर्ता पति ने आवेदन में कहा कि मैं पेशे से मजदूर हूं। पढ़ा-लिखाकर अपनी पत्नी को होमगार्ड की नौकरी दिलाई। मैंने सोचा कि पत्नी की सरकारी नौकरी लग जाएगी तो हमारे बेटे की अच्छी परवरिश हो पाएगी, उसकी पढ़ाई अच्छे से होगी, लेकिन पत्नी अब धमकी देती है कि मेरे थाना के आस-पास आने की भी कोशिश की तो हत्या करा दूंगी। अपने प्रेमी से शादी कर उसके साथ रहूंगी।
शिकायतकर्ता पति ने कहा- 7 से 8 महीने से पत्नी दूर रह रही
शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी पत्नी पिछले 7 से 8 महीने से दूर रह रही है। उन्होंने कहा कि इस वजह से मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। पत्नी के दूर रहने के कारण मैंने कई बार पत्नी के मायके वालों से बातचीत की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला.उन्होंने कहा कि जब मैंने चार दिन पहले एसएसपी ऑफिस में आवेदन दिया, उसके बाद मेरी पत्नी उसी दिन शाम को मेरे घर आ गई।
शिकायतकर्ता ने बातचीत के दौरान बताया कि कुछ समय पहले मैंने अपनी पत्नी को थाना के एक ड्राइवर के साथ बाइक पर घूमते देखा था। पत्नी उसके काफी करीब बैठी थी, ये देखकर मुझे गुस्सा भी आया था। इसके बाद मैंने एक बार पत्नी की पिटाई भी की। पत्नी ने भी जवाब में मेरे साथ हाथापाई की थी।महिला ने कहा कि पति की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो आसपास और गांव के लोगों की ओर से भड़काए जाने के बाद लगाए गए हैं।
अब जानिए, पति के आरोपों को लेकर उसकी पत्नी का क्या कहना है?
महिला होमगार्ड जवान से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पति मेरे ऊपर जो भी आरोप लगा रहे हैं, वो सरासर गलत है। मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर है, जैसा कि हर घर में होता है। चूंकि मैं घर से बाहर जॉब पर जाती हूं, इसलिए आसपास के लोगों ने मेरे बारे में बढ़ा-चढ़ाकर पति के कान भर दिए हैं। चूंकि बच्चा छोटा है, मैं जॉब पर जाती हूं, इसलिए अपने पास उसे नहीं रख पाती।महिला होमगार्ड ने कहा कि जब मैं ऑफिस जाती हूं, बच्चे का भी स्कूल जाने का वक्त हो जाता है, जब आती हूं, वो खाकर सो चुका होता है। दिन में वो पापा, दादा-दादी के पास रहता है। ड्यूटी खत्म होते ही मैं घर आ जाती हूं। पति की ओर से आवेदन दिया गया तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
‘मब्बी थाना में 20-25 दिन ड्यूटी थी, चालक भाई जैसा’
महिला होमगार्ड जवान ने कहा कि मैं मब्बी थाना में मात्र 20 से 25 दिन रही थी। ड्यूटी के दौरान सहकर्मियों से बातचीत होती है। इस वजह से मेरी बात ड्राइवर से होती थी, लेकिन घर आने के बाद मैं अपने परिवार में व्यस्त हो जाती थी। पति जिस पर आरोप लगा रहे हैं, वो मेरे भाई जैसा है।महिला ने कहा कि केवल किसी पुरुष सहकर्मी से बातचीत होने का मतलब यह नहीं है कि उसके साथ कोई अवैध संबंध है। कोई भी महिला नौकरी करने और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए घर से बाहर निकलती है। इसका मतलब यह नहीं है कि उसका किसी अन्य पुरुष से संबंध हो गया।
आरोपी ड्राइवर बोला- मुझे साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है.आरोपी ड्राइवर ने बताया कि साजिश के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा है। मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तीन-चार साल से मब्बी थाना की गाड़ी चला रहा हूं। मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे भी हैं। मेरा महिला होमगार्ड से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।
आरोपी ड्राइवर ने मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर मैं दोषी साबित होता हूं, तो कानून के तहत जो भी सजा का प्रावधान है, मैं सजा भुगतने को तैयार हूं।वहीं, सिटी एसपी अशोक चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। संबंधित थाना को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई स्पष्ट एवं पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
