आज लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण:4 घंटे 32 मिनट का होगा
पटना.इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज लगेगा। सावन कृष्ण अमावस्या में 12 अगस्त को खग्रास सूर्यग्रहण लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, यानी कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा पूरी तरह सूर्य के सामने आकर सूर्य के प्रकाश को ढक देगा।
बुधवार की रात 09:04 बजे से खग्रास सूर्यग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का समापन देर रात 01:28 बजे होगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाता है। हालांकि, इसका असर बिहार में नहीं होगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी लिए इसका सूतक भी नहीं लगेगा।
एक ही महीने में दो ग्रहण लगेंगे
ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि इस ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका, ग्रीन लैंड,उत्तरी अमेरिका, उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तरी प्रशांत महासागर में देखा जाएगा। सावन में एक ही महीने में दो ग्रहण लगेंगे।
12 अगस्त को खग्रास सूर्यग्रहण के बाद फिर सावन पूर्णिमा में 28 अगस्त को खंडग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। एक ही महीना में दो ग्रहण का होना ठीक नहीं होता है। इससे देश-विदेश में आक्रमकता, राजनीति में बड़ा उल्ट-फेर, महंगाई में बढ़ोतरी, बाढ़-भूकंप जैसी त्रासदी के आसार बढ़ जाते है।
मेष, वृष, तुला व मकर राशि वाली जातकों पर मिला-जुला असर होगा। मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के लिए आर्थिक और आध्यात्मिक उन्नति, काम में सफलता और करियर में लाभ मिलेगा। वहीं कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ एवं मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी I इन पांच राशि के जातकों को स्वास्थ्य में गिरावट, फिजूल खर्च में बढ़ोतरी तथा पारिवारिक मामलों में सावधानी रखनी होगी।
सूतक काल में ये होते वर्जित
आचार्य राकेश झा के अनुसार सूतक काल में भोजन पकाना या खाना, नए कार्य का आरंभ, मूर्ति पूजा और मूर्तियों का स्पर्श, तुलसी के पौधे का स्पर्श, यात्रा, हल चालन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चाकू एवं छुरी का प्रयोग ना करें। गर्भवती महिलाएं अपने पेट पर गाय के गोबर का पतला लेप लगा ले। सूर्य व चन्द्रमा को नग्न आंखों से न देंखें। ग्रहण काल के पहले भोज्य तथा पेय पदार्थों में कुश या तुलसीदल रख दें। इससे इस पर ग्रहण की नकारात्मक किरणों का असर नहीं होता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
