Muzaffarpur

पत्नी के बर्थ-डे में दिल्ली से ससुराल आया पति, मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर में युवक की ससुराल में मौत हो गई। वो पत्नी के बर्थ-डे में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। मृतक पवन (25) की मां इंदु देवी ने आरोप लगाया कि पवन को बर्थ-डे पार्टी की बात कहकर ससुराल बुलाया गया था। बहू के मायके वालों ने उसे जहर खिलाकर मार डाला। हालांकि पुलिस इन आरोपी की पुष्टि नहीं कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक मीनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले भरत प्रसाद के बेटे हैं। जो दिल्ली में मजदूरी करते थे। रविवार को वो अहियापुर थाना के पटियासा स्थित ससुराल पहुंचा था। आज उसकी लाश ससुराल से कुछ दूरी पर मिली है।

 

 

पिछले साल नवंबर में हुई थी शादी।

शादी के बाद से चल रहा था विवाद

 

पवन के पिता भरत प्रसाद ने बताया कि बेटे की शादी 21 नवंबर 2025 में लक्ष्मी नारायण सिंह की बेटी अनिता कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पिता का दावा है कि बहू अक्सर पवन से झगड़ा करती थी और साथ रहने से इनकार करती थी।

 

विवाद को लेकर करीब 2 महीने पहले पंचायत भी हुई थी। मामला नहीं सुलझने पर परिवार ने कोर्ट का रुख किया था। पिता का आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से पवन को हत्या की धमकी भी दी जाती थी।

 

 

लाश को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

 

अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर रही है।

 

अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!