“2 बेटियों के साथ लापता महिला दिल्ली से बरामद: पड़ोस के देवर के साथ गई थी
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र से दो पुत्रियों के साथ लापता हुई एक महिला को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। सोमवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां बयान दर्ज होने के बाद उसे दोनों पुत्रियों सहित पति को सौंप दिया गया।
इस मामले में महिला के पति ने 1 अगस्त को गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति ने आरोप लगाया था कि पड़ोस का युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर 18 जुलाई को भगा ले गया था। प्राथमिकी में घर से 10 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद ले जाने का भी जिक्र था।
केस के अनुसंधानकर्ता एएसआई नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिला को दिल्ली से बरामद किया गया।पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह पड़ोस के देवर के साथ अपनी दोनों पुत्रियों को लेकर चली गई थी।
थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद महिला को उसकी दोनों पुत्रियों सहित पति को सौंप दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
