Patna

चलती ट्रेन से कूदे दंपती:RPF जवान ने बचाई जान; पति घायल

खगड़िया.RPF की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई से चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे एक दंपती और उनकी पांच वर्षीय बेटी की जान बच गई।हालांकि, इस दौरान महिला का पति घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 9:37 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस के खुलते ही एक महिला अपनी गोद में बच्ची को लेकर चलती ट्रेन से उतरने लगी।

बरौनी स्टेशन पर बच्ची को सुरक्षित उतारा

ड्यूटी पर तैनात RPF आरक्षी रमेश तिवारी ने तुरंत दौड़कर महिला और बच्ची को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया।इसी दौरान महिला का पति भी चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।

बच्ची ट्रेन में ही रह गई, जिसे बाद में बरौनी स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक गंगाधर सोरेन और आरक्षी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान रेनू देवी (25 वर्ष), निवासी धौरहरा खुर्द, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई।

गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद उतरने की कोशिश

उसने बताया कि वे जनसेवा एक्सप्रेस से सीतापुर जाने के लिए खगड़िया स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन जल्दबाजी में गलती से 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार हो गए थे।ट्रेन खुलने के बाद गलत ट्रेन का पता चलने पर घबराकर उन्होंने उतरने की कोशिश की, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के दौरान उनकी पांच वर्षीय बेटी परी कुमारी ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे जनरल कोच में ही छूट गई। RPF ने तत्काल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर तथा RPF बरौनी को सूचना दी।बरौनी स्टेशन पर बच्ची को सुरक्षित उतार लिया गया। इलाज के बाद दंपती को वापस स्टेशन लाया गया और बाद में उन्हें बरौनी के लिए रवाना किया गया, जहां उनकी बच्ची उन्हें सकुशल मिल गई।

RPF की तत्परता और सूझबूझ से इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया और तीनों की जान सुरक्षित बच गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!