बलिया पुलिस ने अपहृता को बरामद किया:शादी की नीयत से अपहरण का मामला..
बेगूसराय।बलिया पुलिस ने भागलपुर से एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। बलिया थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सोमवार शाम को इसकी जानकारी दी।
थाना अध्यक्ष के अनुसार, परिजनों ने 5 अगस्त 2026 को बलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी बेटी 21 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे बलिया बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।
परिजनों ने पहले अपने सगे-संबंधियों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में, एक मोबाइल कॉल के जरिए उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है।
इस संबंध में बलिया थाने में लिखित आवेदन प्राप्त होने पर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया थाना कांड संख्या 408/2026 दर्ज किया। पुलिस टीम ने गहन छानबीन के बाद अपहृता को भागलपुर से सुरक्षित ढूंढ निकाला।बरामदगी के उपरांत, अपहृता को बेगूसराय न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
