Samastipur

समस्तीपुर में बस-ट्रक-स्कूटी की टक्कर में 18 घायल, 6 गंभीर:मुसरीघरारी के पास NH-28 पर हादसा

“समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के NH-28 पर गंगापुर गांव के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में लगभग 18 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार पति-पत्नी भी जख्मी हुए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई बस, ट्रक से टकराई

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना से समस्तीपुर जा रही प्रिंस कंपनी की निजी बस गंगापुर के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस ने सड़क पर जा रही एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए।स्कूटी को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में चीख-पुकार मच गई और करीब 15 यात्री घायल हो गए।

 

 

बस चालक की मनमानी से भीषण हादसा, यात्रियों ने लगाए गंभीर आरोप

 

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर मुसरीघरारी के निजी क्लीनिक और समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घायल यात्रियों ने बस चालक पर शराब पीकर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।

 

यात्रियों का कहना है कि चालक रास्ते में कई बार अनियंत्रित हुआ था और लोगों के रोकने के बावजूद उसने बस नहीं रोकी। हादसे के बाद चालक हल्का घायल अवस्था में एक क्लीनिक पहुंचा, लेकिन इलाज कराए बिना फरार हो गया। पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है।इस हादसे के कारण NH-28 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल किया। मामले की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!