Patna

मौलाना ने छात्रा से किया रेप:घर से उठाकर मस्जिद ले गया था,जिस कमरे में पढ़ाता था वहीं बेटी से किया गलत

दरभंगा में मौलाना ने 15 साल की नाबालिग के साथ रेप किया है। आरोपी नाबालिग को मस्जिद में पढ़ाता था। पीड़िता के मां-पिता का कहना है 6 अगस्त की रात 10 बजे मौलाना घर से बेटी को उठाकर मस्जिद में ले गया था। जिस कमरे में पढ़ाता था, उसी जगह उसके साथ गलत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहां उसके साथ रेप किया। रात करीब 3 बजे हमारी बच्ची घर खुद लौटी। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। उसने हमें बताया कि मौलाना ने गलत काम किया है। मामले में 7 अगस्त को नाबालिग के पिता ने घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।पुलिस ने केस के 8 घंटे में आरोपी मौलाना जैनुल आबेदीन (45) को गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराएगी। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है।

 

 

पुलिस कस्टडी में आरोपी मौलाना।

घर के सभी लोग सो गए थे- पिता

 

पीड़िता के पिता ने आवेदन में बताया है कि बेटी मोहल्ले के बच्चों के साथ मस्जिद में मौलाना से पढ़ने के लिए रोज शाम करीब 6:30 बजे जाती थी। 6 अगस्त को भी वो पढ़ने के लिए मस्जिद गई थी। करीब 7:45 बजे वह घर वापस आई।रात करीब 9:30 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। छात्रा अपनी दादी के साथ सोती थी। करीब 10:45 बजे दादी ने आवाज देकर परिवार के लोगों को जगाया और बताया कि बच्ची कमरे में नहीं है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

 

‘परिवार को जान से मारने की धमकी दी’

 

पिता के अनुसार बेटी ने परिजन को बताया कि मौलाना घर आया था। वो मस्जिद के ऊपर बने कमरे में ले गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान छात्रा को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी और उसके परिवार की बदनामी होगी। परिवार के लोगों को जान से मरवा दिया जाएगा

 

जिस कमरे में पीड़िता थी, वहां दरवाजा नहीं था

 

नाबालिग के माता-पिता ने बताया कि मौलाना का हमारे घर पहले से आना-जाना था, इसलिए उसे घर के बारे में अच्छे से पता था। परिवार के सदस्य और पीड़िता कहां सोती है उसे जानकारी थी। पिता का आरोप है कि रात में बेटी अपनी दादी के साथ एक ऐसे कमरे में सो रही थी, जिसमें दरवाजा नहीं लगा था।परिजनों का आरोप है कि मौलाना ने करीब साढ़े तीन घंटे तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

 

प्राथमिकी के बाद आरोपी गिरफ्तार- थानाध्यक्ष

 

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!