तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से पूर्व वार्ड पार्षद की मौत, चालक फरार
वैशाली.हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के ललन सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार अपाची बाइक ने एक युवक को ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जहांगीरपुर पटेढ़ा पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी चूल्हाई राय (48) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बाइक पकड़कर सराय थाना पुलिस को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार चूल्हाई राय दुकान जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ललन सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार अपाची ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें पीएमसीएच ले जाने के बजाय हाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक के भतीजे अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना, जो पंचायत समिति सदस्य हैं, ने बताया कि चूल्हाई राय वार्ड नंबर-7 के पूर्व वार्ड पार्षद थे।
वह तीन भाई में अकेले थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर सराय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस बाइक के आधार पर चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
