Muzaffarpur

बांध किनारे 20 फीट नीचे पलटी कार:युवक की मौत को लेकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

“मुजफ्फरपुर.औराई थाना क्षेत्र के सुंदरखौली गांव के पास बागमती नदी के उत्तरी बांध पर शुक्रवार देर रात एक एक्सयूवी कार करीब 20 फीट नीचे पलट गई। हादसे में कार चालक 24 वर्षीय प्रियांशु उर्फ गोलू की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना जैसा नहीं लग रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान सुंदरखौली गांव निवासी बिपिन ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र प्रियांशु उर्फ गोलू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार देर रात प्रियांशु तीन अन्य युवकों के साथ एक्सयूवी कार से लौट रहा था। इसी दौरान बागमती नदी के उत्तरी बांध के किनारे कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे पलट गई।

 

सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

 

हादसे के बाद कार में सवार अन्य युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रियांशु को देर रात करीब 12:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, औराई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और शव को गांव लाया गया।

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता बिपिन ठाकुर ने औराई थाने में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना की परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं। उन्होंने इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

 

एसएफएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

 

सूचना मिलने पर औराई पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह करीब छह बजे से पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

 

साथ रहे तीन युवकों की तलाश

 

घटना के समय प्रियांशु के साथ मौजूद तीन अन्य युवकों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाके में घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

 

पुलिस ने बांध के पास से दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी कार को जब्त कर थाने ले आई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और घटना के समय साथ रहे तीनों युवकों से पूछताछ के बाद ही प्रियांशु की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!