शिक्षिका का प्राथमिक विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
दलसिंहसराय, अवकाश प्राप्त शिक्षिका किरण कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह प्राथमिक विद्यालय सरदार गंज में आयोजित किया गया.कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रीति आनंद ने किरण कुमारी को पाग, माला, अंगवस्त्र एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया.
इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बारी-बारी से उन्हें सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की.कार्यक्रम में सभी ने किरण कुमारी के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.मौके पर संगीता कुमारी, अहमद हुसैन सहित कई लोग मौजूद थे.