Begusarai

बेगूसराय:विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय।रजाकपुर पंचायत के चक्का गांव में गुरुवार को एक 25 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान चक्का गांव निवासी रूपेश कुमार पासवान की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को सोनी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के भाई गढ़पुरा थाना क्षेत्र के खखरूआ गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान अपने अन्य परिजनों के साथ चक्का पहुंचे. उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया. वहीं, ग्रामीणों और पड़ोसियों के अनुसार, सोनी ने महाजन से करीब 12 लाख रुपये लेकर अपने मायके वालों को दिए थे. महाजन द्वारा रुपये वापस मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आयी है.

 

दो बेटियां होने को लेकर प्रताड़ना का लगाया आरोप

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सोनी को दो बेटियां होने के कारण ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था. बताया जाता है कि सोनी का पति रूपेश कुमार घर पर किराना दुकान चलाता है. घटना के समय रूपेश घर पर मौजूद नहीं था. वह बाजार सामान लाने गया हुआ था.घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुंदन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी साहू सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों पक्षों से जानकारी ली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ससुराल पक्ष के परिजनों को सौंप दिया गया.

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने बताया कि मामला हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!