Samastipur

ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस ने 89 गुम मोबाइल लौटाए

समस्तीपुर।जिला पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक खरीदारों को सौंप दिए. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अरविंद प्रताप सिंह और साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

22 लाख रुपये के मोबाइल बरामद

एसपी ने बताया कि बरामद 89 मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये है. ये मोबाइल गृहभेदन, चोरी, झपटमारी अथवा अन्य कारणों से लोगों के पास से गुम हो गए थे. महीनों बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया.

 

छह टीमों ने चलाया अभियान

एसपी ने बताया कि जिले में गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में अनुमंडल स्तर पर छह अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

 

अभियान के दौरान:

 

सदर अनुमंडल-1 की टीम ने 19 मोबाइल बरामद किए।

सदर अनुमंडल-2 ने 18 मोबाइल बरामद किए।

दलसिंहसराय अनुमंडल ने 27 मोबाइल बरामद किए।

रोसड़ा अनुमंडल ने 11 मोबाइल बरामद किए।

पटोरी अनुमंडल ने 12 मोबाइल बरामद किए।

साइबर थाना ने 2 मोबाइल बरामद किए।

बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान

दलसिंहसराय अनुमंडल की मोबाइल रिकवरी टीम में पुअनि रिचा सिंह के नेतृत्व में 15 मोबाइल तथा विद्यापतिनगर थाना के मोबाइल रिकवरी प्रभारी अमृत राज के नेतृत्व में 10 मोबाइल बरामद किए गए. बेहतर कार्य के लिए एसपी ने दोनों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है.

 

पहले भी लौटाए जा चुके हैं 1820 मोबाइल

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 1,820 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!