विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया NH 722 जाम
मुजफ्फरपुर।बुनियादी सुविधाओं की कमी व स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में बालिका विद्यालय पताही की छात्राओं ने पताही चौक के समीप एन एच 722 को जाम कर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया. छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के कारण एन एच 722 काफी देर तक जाम रहा. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जरुरी काम से शहर जाने व आने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
हंगामा प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि बालिका विद्यालय पताही के वर्ग 6 से 8 तक के 243 छात्राओं को नव राष्ट्र उच्च विद्यालय पताही में शिफ्ट कर दिया गया है. जबकि उक्त विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है.छात्राओं का कहना था कि ना शौचालय है ना पीने का पानी की व्यवस्था है. यही नहीं केवल कार्यालय में ही बिजली है क्लास रूम में बिजली नहीं है. जगह का अभाव है बैठने की व्यवस्था नहीं है,बेंच डेक्स भी नहीं है. किसी तरह बरामदे में बैठाया जा रहा है. छात्राओं का आरोप था कि शिक्षिकाओं द्वारा गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है. छात्राओं की मांग थी कि उन लोगों को पूर्व के विद्यालय में ही रहने दिया जाए. वहां छात्राओं के लिए सारी सुविधाएं मौजूद हैं.
विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं के अभिभावक भी पहुंच गए और उन्होंने भी छात्राओं का साथ दिया व विरोध प्रदर्शन में शामिल हो छात्राओं को पूर्व के विद्यालय में ही शिफ्ट करने की मांग की. इस दौरान मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने भी आक्रोशित छात्राओं को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. मगर छात्राएं नहीं मानी व बालिका विद्यालय में ही रहने देने की जिद पर आदि रही. सड़क जान हंगामा प्रदर्शन के लगभग एक घंटे बाद बालिका विद्यालय के एच एम संतोष कुमार, पूर्व पंसस अखिलेश ठाकुर,दशरथ पंडित,मुखिया पति संजय ठाकुर आदि के समझाने बुझाने व जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद बालिका विद्यालय के एचएम संतोष कुमार द्वारा नवराष्ट्र उच्च विद्यालय मे मौलिक सुविधा सहित बेंच डेस्क कि व्यवस्था होने तक छात्राओं को बालिका विद्यालय में ही रहने देने के आश्वासन के बाद आक्रोषित छात्राएं शांत हुई व सड़क जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद अब आगमन चालू हो सका.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
