कॉलेज में निकला 9 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मुजफ्फरपुर।रामनगर कॉलेज में निकला 9 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू रामनगर नगर के प्रिंस मोहन विक्रम शाह कॉलेज में गुरुवार की सुबह एक 9 फीट के अजगर के दिखने से कॉलेज पहुंचे छात्रों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना छात्रों ने रामनगर वन विभाग कार्यालय को दी गई.
सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग के रेस्क्यू दल ने करीब 9 फीट लंबे और 15 से 20 किलो वजन के अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया. फॉरेस्ट कर्मी शहादत मियां के नेतृत्व में टीम ने अजगर को बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गई. इस बावत रामनगर वन प्रक्षेत्र के रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि एक अजगर का सफलता पूर्वक कॉलेज परिसर से रेस्क्यू किया गया.बरसात के दिनों में सतर्क रहने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण जंगली जीव आबादी क्षेत्र में निकल रहे हैं. नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी सांप या वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें, खुद पकड़ने का प्रयास न करें.