Begusarai

बेगूसराय- कांवड़ियों से भरी ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर:ड्राइवर और एक श्रद्धालु की मौत

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ड्राइवर और एक श्रद्धालु की मौत हो गई।जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोपी ट्रक मौके से फरार होने में कामयबा रहा। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित सनहा ढाला के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक कांवड़िया की पहचान वैशाली जिला के रंदाहा गांव निवासी राम पुकार सहनी के पुत्र अनिल सहनी और मृतक ड्राइवर की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित मटिहानी गांव के रहने वाले मोहम्मद अहमद के पुत्र इम्तियाज उर्फ कारी (40) के रूप में की गई है।सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लिया। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ड्राइवर की पहचान की जा रही है।

 

सुल्तानगंज जाने के दौरान हुआ हादसा

 

ऑटो सवार कांवड़िया अनिल सहनी ने बताया कि हम लोग बरौनी से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर सुल्तानगंज जा रहे थे। गाड़ी में ड्राइवर और खलासी समेत 9 लोग मौजूद थे। सुबह करीब 4:30 बजे सनहा ढाला के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आई और हमारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई।

 

मृतक ड्राइवर के भाई मोहम्मद वसीम ने बताया कि सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच हमें घटना की सूचना मिली। जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि भाई का शव पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एंबुलेंस से बेगूसराय अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। भाड़े पर गाड़ी लेकर यात्रियों को सुल्तानगंज लेकर जा रहा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!