Samastipur

प्रेमी जोड़े का सामाजिक सहमति से निकाह, परिवारों की मौजूदगी में रिश्ते को मिली मंजूरी

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर दौली में एक प्रेमी जोड़े का निकाह सामाजिक सहमति और मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और घर से चले गए थे। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मामले की जानकारी मिलने पर गांव के पूर्व मुखिया अजीम जी की पहल पर दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। आपसी बातचीत और सहमति के बाद परिवारों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में मुस्लिम रीति-रिवाज से दोनों का निकाह कराया गया।जानकारी के अनुसार, युवक रहीमपुर बांदे का रहने वाला है, जबकि युवती मंसूर चौक की निवासी है।

 

निकाह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर नवविवाहित जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन की । शुभकामनाएं दी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!