सोलर मेला में डीएम ने किया दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन, सोलर लगाने वाले उपभोक्ता हुए सम्मानित
दलसिंहसराय,प्रखंड परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रधानमंत्री सोलर मेला का आयोजन किया गया.मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह,एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव,कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम से पहले विद्युत एसडीओ निलेश कुमार ने अतिथियों का बुके, पाग और चादर देकर स्वागत किया.
डीएम ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ना जरूरी है.उन्होंने लोगों से योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट लगाने से घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी.साथ ही बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.
सोलर मेला में लगाए गए बैक और अन्य कंपनियों का विभिन्न स्टॉलों पर लोगों को सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, आवेदन करने, अनुदान प्राप्त करने और सोलर सिस्टम से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई.विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सभी बैंक के अधिकारी भी मौजूद थे उन्होंने लोगों को सोलर प्लांट की क्षमता, लागत, अनुदान और बिजली उत्पादन से संबंधित जानकारी दी.लोगों ने मेला मे पहुंचकर योजना से जुड़े सवाल पूछे और सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी ली.
सोलर लगाने वाले तीन उपभोक्ता सम्मानित
मेले के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट लगाकर लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया.जिलाधिकारी ने दीपक कुमार चौधरी, मंजय कुमार और राजेश रंजन को सम्मानित किया.उपभोक्ताओं ने सौर ऊर्जा के उपयोग से होने वाले फायदे भी लोगो के साथ साझा किया.इसके अलावा विद्युत कार्यालय में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी मो. शाकिर सहित दो कर्मियों को भी सम्मानित किया गया.मेला में संबंधित विभाग के अधिकारी, सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
