दलसिंहसराय मे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ, पहले से सीएच स्कुल के पास केंद्र मे दवा का मेल नहीं
दलसिंहसराय,बाजार समिति रोड एस एच 88 के बगल मे प्रो.उमेश कुशवाहा के द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया.जिसका उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया. उपेंद्र कुशवाहा ने बताया की प्रधानमंत्री का जन कल्याणकारी योजना,जिसमें गरीबों के स्वास्थ्य की नजर रखते हुए मार्केट से सस्ती दवा 20 से 80 प्रतिशत दामों पर इस जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध होता है.
जिसका लाभ सभी को मिलता है. उद्घाटन के अवसर पर प्रो.उमेश कुशवाहा ने बताया की यहां जन औषधि केंद्र पर मिलने वाले सभी तरह के दवा उपलब्ध है.इस अवसर पर निशा कुमारी, डॉ.रणधीर कुमार,मुकेश कुमार,सोनू कुमार चौधरी,उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी,मनीष पाठक,बिपुल चौधरी इत्यादि उपस्थित थे.वही पहले से सीएच स्कुल गेट के पास खुले केंद्र मे दवा का मेल नहीं रहने से कई ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ता है. ऐसा लोगो का कहना है.