Samastipur

समस्तीपुर में बाया नदी में डूबकर शख्स की मौत:घाट पर नहाने के लिए गया था

समस्तीपुर में सोमवार को बाया नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक कल्याणपुर बस्ती वार्ड-5 के रहने वाले हरेकृष्ण राम के बेटे रौशन कुमार थे। ग्रामीण और पूर्व मुखिया मो. निजाम ने बताया कि रौशन दोपहर गांव से गुजरने वाली बाया नदी डीह घाट पर सीढी पर स्नान कर रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर भी ले गए, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एजाज अहमद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना डीह घाट की है।

 

पूर्व मुखिया ने बताया कि रोशन दो भाइयों में छोटा था। गांव में ही रहकर परिवार के लोगों का खेतीबारी में सहयोग कर रहा था। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही

 

मोहिउद्ददीनगनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बाया नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों के आवेदन पर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!