Begusarai

बेगूसराय में सड़क हादसे में कांवरिया की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बेगूसराय में सड़क हादसे में कांवरिए की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मृतक खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के राजा जान गांव के रहने वाले भरत यादव (45) के रूप में हुई है। मृतक दिल्ली में मजदूरी कर घर चलाते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के चचेरे भाई और प्रत्यक्षदर्शी रोशन कुमार ने बताया हम लोग मानसी से निकले और बलिया-कुटुंबैती की तरफ जा रहे थे। रात के लगभग 11 बजे गाड़ी रोककर भरत यादव पानी की बोतल खरीदने के लिए सड़क पार करने लगे।तभी तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित कुरहा चौक के पास की है।

 

डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही डायल- 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल भरत यादव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक के भाई विकास यादव ने बताया कि भरत यादव दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे और घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। वे अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

 

पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से सहायता राशि और मुआवजे की मांग की है। वहीं, अस्पताल से मिली सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!