Samastipur

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर समस्तीपुर में जश्न,बांटी मिठाई

समस्तीपुर।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद समस्तीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया. चुनाव परिणाम घोषित होने और जीत की पुष्टि के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के पटेल मैदान गोलंबर के समीप एकत्र हुए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गुलाल, मिठाई और आतिशबाजी से मनाई खुशी

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी, मिठाइयां खिलाईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. इस दौरान “जय बिहार” और “जन सुराज जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

 

नेताओं ने जीत को बताया बदलाव का संदेश

संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी अमित कुमार गुंजन ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है. उनके अनुसार मतदाताओं ने विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है.

 

विधानसभा संयोजक तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की सोच को मजबूती देने वाली है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज पार्टी राज्य में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी.

 

कार्यालय प्रभारी राजकमल ने कहा कि इस परिणाम ने यह संदेश दिया है कि मतदाता अब विकास और जवाबदेही के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

जश्न के दौरान प्रणय कुमार, विजय झा, हरेंद्र कुमार, इंद्रप्रसाद, संध्या भारती, रंजीत कुमार झा, नवीन कुमार तिवारी, नूर समा, कामिनी और लता यादव सहित बड़ी संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे बिहार की राजनीति में नई शुरुआत का प्रतीक बताया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!