Patna

नवगछिया में बस-कार की टक्कर, बेगूसराय के व्यक्ति की मौत,आईओसी के थे पूर्व अधिकारी

पटना।नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित अजय ढाबा के समीप रविवार अहले सुबह करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का इलाज भागलपुर में चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय शंकर कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शंकर कुमार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), असम से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने ससुर के दशगात्र कर्म में शामिल होने के लिए परिवार के साथ महादेवपुरा जा रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार परिवार दो वाहनों से यात्रा कर रहा था। आगे बोलेरो वाहन में उनका पुत्र अपनी मां के साथ चल रहा था, जबकि पीछे होंडा सिटी कार स्वयं शंकर कुमार चला रहे थे। कार में उनकी 25 वर्षीय बेटी डॉ. शालू कुमारी भी सवार थीं, जो एमएस की पढ़ाई कर रही हैं।इसी दौरान अजय ढाबा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कोहिनूर बस ने होंडा सिटी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और शंकर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!