Samastipur

कल्याणपुर व रोसड़ा में छापेमारी, 30 लाख की 1878 लीटर शराब बरामद

समस्तीपुर।जिले के सदर उत्पाद थाना अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र एवं रोसड़ा उत्पाद थाना अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी की गई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर संख्या 9 के स्व. गांगो साह के पुत्र मनोज साह के कैंपस से 1338.45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसमें रॉयल ग्रीन रिच एवं रॉयल स्टैग ब्रांड के सभी मात्रा के बोतल पाए गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में हथौड़ी थाना क्षेत्र के मनोज साह, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बालापुर के महेंद्र सहनी के पुत्र श्रवण सहनी उर्फ भगतजी एवं झखड़ा के मोदी राय के पुत्र दिलीप राय के विरुद्ध नामजद अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

वहीं, रोसड़ा उत्पाद थाना अंतर्गत रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य सड़क किनारे थतिया गांव में विदेशी शराब लदा हुआ एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। जिसमें रॉयल चैलेंज, इंपिरियल ब्लू, आईकॉनिक व्हाइट ब्रांड का 60 कार्टन जिसमें 540 लीटर विदेशी शराब लदा पाया गया। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन निवासी चंद्रदेव महतो के पुत्र संतोष कुमार एवं विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही बोरिया निवासी महेश महतो के पुत्र मिथुन कुमार पर केस हो रहा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!