Dalsinghsarai

आर एल महतो कॉलेज ने बीएड फाइनल परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से बनाया कीर्तमान, टॉपर बनी सौम्या सलोनी

दलसिंहसराय,आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा घोषित बीएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने कीर्तमान स्थापित किया है.यहां के शत प्रतिशत प्रशिक्षुओं को डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ प्रथम श्रेणी की सफलता मिली है.इस रिजल्ट में अपना परचम लहराते हुए महाविद्यालय का प्रशिक्षु शिवम कुमार ने 92.46 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.जबकि सौम्या सलोनी एवं शिवानी कुमारी को 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान, काजल कुमारी को 91.85 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, नेहा कुमारी को 91.54 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान व स्वाति प्रिया को 90 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान प्राप्त हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं महाविद्यालय टॉप टेन में शामिल अन्य प्रशिक्षुओं में समीक्षा कुमारी ने 89.85 प्रतिशत, कंचन कुमारी, प्रीति कुमारी एवं अभिषेक कुमार ने 89.69 प्रतिशत, मिथिलेश कुमार महतो एवं कुमारी स्वीटी नेहा ने 89.54 प्रतिशत, सोनम कुमारी को 89.38 प्रतिशत, अभिषेक कुमार को 89.23 प्रतिशत का प्राप्तांक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.

वहीं इस सत्र के ओवरऑल फाइनल परीक्षा परिणाम में सौम्या सलोनी ने 88.08 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया.वहीं नेहा कुमारी को 88 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा एवं काजल कुमारी को 87.31 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ.इस महाविद्यालय के 89 प्रशिक्षुओं ने 80% से अधिक अंक लाकर जिले में कीर्तिमान स्थापित कर दिया.शेष अन्य सभी प्रशिक्षु भी प्रथम श्रेणी के साथ डिक्सटेंशन अंकों से उत्तीर्ण हुए.

 

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के टॉप टेन छात्रों को महाविद्यालय परिवार के द्वारा मुँह मीठा करा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.साथ ही

सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि परीक्षा में परिश्रम से ही सुख और समृद्धि के अंकुर फूटते हैं,उन्होंने परिश्रम के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रशिक्षुओं को दिया.इधर परीक्षाफल में लगातार मिल रही सफलता से हर्षित महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठाने में सहायता प्रदान करती हैं.

 

 

वहीं परिणाम से प्रसन्न कॉलेज की ओवरऑल टॉपर सौम्या सलोनी ने कहा कि मैंने परीक्षा की तैयारी अच्छे ढंग से किया था.मेरा परीक्षा का परिणाम माता-पिता का आशीर्वाद एवं महविद्यालय के सारे असिस्टेंट प्रोफेसर के अथक परिश्रम एवं कुशल मार्गदर्शन के द्वारा ही हो पाया है.कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल के द्वारा किया गया.मौके पर महाविद्यालय के केशव कुमार चौधरी, सत्यम, रूपम कुमारी, कुमारी दीपा,नीलम कुमारी,आकांक्षा कुमारी,मो. इमामुद्दीन, उमा शंकर चंदन,हसन रजा अंसारी,सर्वेश सुमन,पल्लव कुमार पारस,रूपक कौशल,रश्मि रोजी,दिनेश मिश्रा,अजय शर्मा, संतोष सुमन,श्वेता कर्ण,किरण चौधरी आदि ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!