दलसिंहसराय सब्जी मण्डी कमिटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दलसिंहसराय,शहर के बाजार समिति स्थित बाबा अम्बेडकर सब्जी मण्डी परिसर में शनिवार को कमिटी की मासिक बैठक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.जिनमें सभी सदस्य द्वारा मंडी की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया. साथ ही बोल बम सेवा समिति के द्वारा अंतिम सोमवारी पर लगने वाले मेला मे स्टॉल लगाने एंव स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही
मंडी में साफ सफाई, लाइट, पिने का पानी, शौचालय को लेकर भी चर्चा किया गया.
बैठक में उपाध्यक्ष रामबाबू साह, रामप्रवेश सिंह,मोहन साह, सुधीर कुशवाहा,अजीत कुमार सिंह,विनोद सिंह,कैलाश महतो,महेश प्रसाद सिंह, सुधीर कुशवाहा सहित सैकड़ों व्यवसाई शामिल हुए.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
