Dalsinghsarai

बरनवाल महिला संघ दलसिंहसराय के द्वारा सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार स्थित काशोलाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में शनिवार को बरनवाल महिला संघ के द्वारा संघ की अध्यक्ष रुकमिणी बरनवाल की अध्यक्षता में सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.महोत्सव में महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.महिलाओं और बालिकाओं ने हरे परिधान और हरी चूडिय़ां धारण कीं.बेहतरीन मेंहदी रचाई,कजली और सावन गीत गाए,गुट्टे खेले, झूला झूला, सामूहिक और एकल नृत्य किए.इस पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति हो या सावन महोत्सव, महिलाओं में उमंग देखने को मिलता है.इस महोत्सव में आस-पास की दर्जनों बरनवाल समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.इस दौरान अध्यक्ष रुक्मणि बरनवाल ने कहा की सावन महोत्सव के माध्यम से समाज की महिलाओ को एक मंच पर लाना है.बेटियों को आगे बढ़ाना है ताकि सभी बेटियां सशक्त बने और अपना नाम रौशन करें.

 

 

 

समाज के बेटी अन्वी एंव मानसी ने राधा कृष्ण के गाने पर नृत्य किया, वही पलक,किरण,अनामिका,काव्या, नयना, दीपाली ढोलू,पंखुरी,मंशश्वी,आयुषी,तृषा ने मंच पर कई गानो पर नृत्य कर सब का मन मोह लिया.मौके पर संघ की उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल,ज्योति बरनवाल,शांति बरनवाल,चंदा गुप्ता, संगीता बरनवाल, सरिता देवी, संजना गुप्ता,रंजू देवी,चंदा बरनवाल, बिउटी बरनवाल,सिमरन कुमारी,नीलम देवी,गुनगुन कुमारी,कोमल बरनवाल,स्नेहा कुमारी,ममता बरनवाल सहित दर्जनों महिला मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!