Samastipur

Samastipur:स्नान के दौरान इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से मौत,बारिश में भीगने पर नहाने गया था

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के वाया नदी स्थित गोपलिया घाट पर शुक्रवार की शाम स्नान के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिवू टोल निवासी विपिन यादव के पुत्र प्रिंस यादव (21) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोस्तों के साथ घूमने आया था छात्र
जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने साथियों के साथ सरायरंजन स्थित रामजानकी इंजीनियरिंग कॉलेज से बाइक पर पटोरी के रास्ते घूमने निकला था. रास्ते में अचानक बारिश शुरू होने पर सभी भीग गए. इसके बाद वे गोपलिया घाट स्थित सीढ़ी घाट पर स्नान करने लगे.

दो साथियों को स्थानीय लोगों ने बचाया
प्रिंस को बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी पानी में डूबने लगे. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने प्रिंस को भी गहरे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.

सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान
सीएचसी में डॉ. इंद्रेश कुमार की निगरानी में प्रिंस यादव को सीपीआर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!