Patna

85% से अधिक संपत्ति बनाने वाले कार्यपालक अभियंता अरविंद पर EOU की कार्रवाई, 5 जिलों में रेड

पटना: रोहतास जिले के सासाराम में आर्थिक अपराध इकाई (EOU ) ने बड़ी कार्रवाई की. जिले में तैनात लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी शुरू की. गुरुवार सुबह EOU की टीम ने अभियंता के 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के बाद विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

1 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का आरोप

शुरुआती जांच में एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 534 रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है. जांच एजेंसी के मुताबिक यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 85.05 प्रतिशत अधिक है. इसी आधार पर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई शुरू की. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है.EOU की इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

 

 

पटना से लेकर सासाराम तक छापेमारी

जानकारी के अनुसार, पटना और रोहतास समेत कई जगहों पर एक साथ रेड चल रही है. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें शामिल हैं- मुजफ्फरपुर, पटना, डेहरी, सासाराम और बांका.

 

पटना के दानापुर स्थित अपार्टमेंट में तलाशी

जानकारी के मुताबिक, दानापुर के विजय सिंह यादव पथ स्थित आदमपुर के वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 405 और आशोपुर स्थित वीनस इम्पायर के फ्लैट नंबर 1301 समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है.सासाराम स्थित उनके सरकारी कार्यालय में भी टीम पहुंची. टीम के पहुंचते कार्यालय ही हड़कंप मच गया. वहीं डेहरी ऑन सोन स्थित सरकारी आवास और बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव पीपरडीह में भी तलाशी अभियान चल रहा है.

 

 

आर्थिक अपराध इकाई का केस दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी के खिलाफ ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. EOU थाना कांड संख्या-15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.अधिकारियों के मुताबिक, विश्वसनीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं.

 

दस्तावेजों और संपत्ति की हो रही जांच

छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध संपत्ति किस तरह अर्जित की गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है.अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

 

इलाके में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद सासाराम और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं.प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी का काम जारी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!